वजन घटाने, लोअर बैक पेन से राहत और पेट की समस्याएं तक दूर करने में कारगर है अर्धचंद्रासन योग


भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के बीच खुद को नेचुरल तरीकों से फिट और हेल्दी रखने में योग बहुत अच्छा ऑप्शन साबित होता है। योगासनों से आपको वे सभी फायदे मिल सकते हैं, जो जिम जाकर मिलते हैं। 'अर्धचंद्रासन' एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो फिटनेस लेवल को बेहतर करने के अलावा आपको कई प्रॉब्लम से भी बचाती है।

हैमस्ट्रिंग के लिए फायदेमंद

अर्धचंद्रासन करने का बड़ा फायदा घुटने के पीछे की नस को होता है, जिसे हैमस्ट्रिंग के नाम से जाना जाता है। यह आसन हैमस्ट्रिंग को खींचता है यानी उसे स्ट्रेच करता है। ऐसा करने से उसमें चोट, मोच और दर्द होने के चांस कम हो जाते हैं। जो लोग रोज रनिंग करते हैं, उन्हें खासतौर पर रेग्युलर्ली यह आसन करना चाहिए।

बढ़ता है आपका कॉन्सेंट्रेशन

इसे करने से न केवल फिजिकल एक्टिविटीज बेहतर होती है, बल्कि दिमाग भी शांत होता है। कई रिसर्च में साबित हुआ है कि अर्धचंद्रासन करने से कॉन्सेंट्रेशन बढ़ता है, जिससे आपको स्ट्रेस और एंग्जाइटी से लड़ने की शक्ति मिलती है। बच्चों के लिए भी यह काफी फायदेमंद है। इससे उनका दिमाग तेज होता है। साथ ही, इसे करने से बॉडी का बैलेंस और कोऑर्डिनेशन भी बना रहता है।

 

पेट की समस्याएं होंगी दूर

जिन लोगों को पेट से जुड़ी शिकायतें रहती हैं, उन्हें यह जरूर करना चाहिए, रोज इसे करने से पेट में किसी भी किस्म की बीमारी जल्दी नहीं होती। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम सही और बैलेंस्ड रहता है। आपको एसिडिटी की प्रॉब्लम भी नहीं होती, साथ ही कब्ज की प्रॉब्लम भी दूर हो जाती है। अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए रोज इसकी प्रैक्टिस करें।

 

लोअर बैक पेन में राहत

यह लोअर बैक पेन से छुटकारा दिलाने में चमत्कारी माना जाता है। इसे करने से बॉडी के ज्यादातर हिस्से स्ट्रेच हो जाते हैं, खासतौर पर कमर और बॉडी के निचले हिस्से। लोअर बैक पेन में यह काफी असरदार है। लोअर बैक को मजबूत बनाने के साथ-साथ यह आसन बॉडी को लचीला भी बनाता है। अर्धचंद्रासन करने से हिप लचीली होने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है।

 

हड्डियां होती हैं मजबूत

यह आसन करने के सबसे बड़े फायदों में से एक है टखने और जांघों की हड्डियों को मजबूत होना। यह हड्डियां मजबूत करने में बहुत असरदार है, क्योंकि इसे करने पर पैरों पर जोर पड़ता है, इसलिए इसका टखनों और जांघो पर खासा असर होता है।

वजन घटाने में कारगर

अगर आपको अपनी बॉ़डी से फैट घटाना हो, तो अर्धचंद्रासन करना चाहिए, इसे करने से बॉडी के निचले और बीच के हिस्से का एक्स्ट्रा फैट बर्न होने लगता है। यह कमर, कूल्हों और जांघों की चर्बी को कम करता है, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे इसको अपना सकते हैं। इससे आप बैली फैट भी कम कर सकते हैं।

 

जानें इसे करने का तरीका

सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं। फिर बाएं पैर को दाएं पैर से दो फुट दूर ले जाएं, आपको अपने हाथ सीधे रखने हैं। अब हाथों और पैरों को हिलाते हुए ट्राएंगल पोज में ले आएं। अब अपने दाएं हाथ के पंजे को जमीन से थोड़ा ऊपर रखें। आपके दाएं हाथ के पंजे और दाएं पैर के बीच करीब डेढ़ फुट की दूरी होनी चाहिए, एक हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं और दूसरे को उसी पोजीशन में ऊपर की ओर ले जाएं, अब बाएं पैर को हवा में उठाएं, इस पोजीशन में आपको अपने दोनों पैरों के बीच 90 डिग्री। का एंगल रखना होगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा