राजसमंद विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में विधायक रावत भी शामिल


देवगढ़ (अमित जोशी)। भीम-देवगढ़ विधानसभा के विधायक सुदर्शन सिंह रावत अल्प समय में ही प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान एवं पकड़ बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्हें राजसमंद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में स्टार प्रचारक बनाया गया है।
विधायक रावत के दिवंगत दादा मेजर फतह सिंह रावत राजस्थान की विभिन्न विधानसभाओं से विधायक रहे। पिता डॉ. लक्षमण सिंह रावत भारतीय वायु सेना में एक अधिकारी के रूप में सेवा देने के बाद राजनीति में आए एवं शिवचरण माथुर सरकार में गृह राज्य मंत्री के साथ ही उनके पास प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभाग रहे। संगठन में भी प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 
उपचुनाव के स्टार प्रचारकों में शामिल
कांग्रेस संगठन द्वारा हाल ही में हो रहे उपचुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मेवाड़ के चुनिंदा बड़े नेताओं को ही शामिल किया गया है। प्रदेशभर के स्टार प्रचारकों में भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत को भी सम्मिलित किया गया है।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना