जयंती पर किया बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण
भीलवाड़ा (हलचल)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती पर रेलवे स्टेशन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा महामंत्री बंशीलाल पटेल, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामदेव ने माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कैलाश पटेल, पूर्व पार्षद द्वारका प्रसाद कोली, शास्त्री मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण डिडवानिया, रवि खोईवाल व लव खोईवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें