अंबेडकर जयंती पर जल संरक्षण कार्यशाला आयोजित

 

सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा की ओर से भीमराव अंबेडकर जयंती पर जल संरक्षण के लिए ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि कार्यशाला में वार्ताकार विषय विशेषज्ञ जिला वन अधिकारी देवेंद्र जागावत, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीएम यादव, परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर महेश पारीक व जिला वन अधिकारी देवेंद्र जागावत ने बताया कि वर्षा जल संरक्षण से ही वनों की रक्षा हो सकती है। महेश पारीक ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण के सामाजिक एवं आर्थिक महत्व पर विचार रखे। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सीएम यादव ने कृषि क्षेत्र में जल के महत्व को बताते हुए फार्म पॉन्ड से जल संरक्षण पद्धति के बारे में बताया। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने सभी स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार से व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से जल संरक्षण हेतु प्रयास करने के तरीके बताए। कार्यशाला का संचालन रवि छीपा ने किया। कार्यशाला में शुभम ओझा, दिनेश धाकड़, सांवरलाल जाट सहित भीलवाड़ा एवं अजमेर के मंडल अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना