शादी के ठीक पहले दूल्हे को पता चला कि दुल्हन है उसकी बहन और फिर...

 


बीजिंग |हाल ही में चीन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के जियांगसू प्रांत में 31 मार्च को हुई एक शादी से ठीक पहले दूल्हे और उसकी मां को मालूम हुआ कि जिस लड़की से दूल्हा शादी करने जा रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि उसकी बहन है। दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे और लड़की कई सालों पहले खो गई थी। यह मामला सामने आने के बाद चीन ही नहीं, पूरी दुनिया में शादी के बारे में चर्चा होने लगी है। लोग ढूंढ-ढूंढकर शादी के बारे में और जानना चाह रहे हैं। 

मां को पता चला कि वह बेटी है
'द डेली स्टार' वेबसाइट में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, सबसे पहले दूल्हे की मां को मालूम हुआ कि लड़की उसकी बेटी है। लड़की के हाथ में बर्थमार्क था, जिसे उसकी मां ने शादी से ठीक पहले देख लिया। लड़की पिछले 20 सालों से मिसिंग थी। लड़के की मां को यह बेटी सालों पहले सड़क किनारे मिली थी। बाद में वह उसे अपने घर ले आईं और बेटी की तरह ही रखने का फैसला लिया। जब मां ने शादी में आए अन्य मेहमानों को यह जानकारी दी तो सभी हैरान रह गए।

दुल्हन भी हो गई भावुक
मां को फिर से देखने के बाद दुल्हन भी अपने आंसू रोक नहीं सकी और वह फूट-फूटकर रोने लगी। उसने इस पल को शादी के पल से भी ज्यादा खुश करने वाला बताया। हालांकि, शादी में इसके बाद भी तब ट्विस्ट आया, जब दूल्हे की मां ने कहा कि उन्हें इस शादी से कोई ऐतराज नहीं है और यह शादी होकर रहेगी। मां ने कहा कि चूंकि लड़की उसे सड़क पर मिली थी, इसलिए उसे इस शादी से कोई दिक्कत नहीं है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना