घर में सोई बुजुर्ग महिला की रामनामी मांदलिया झपटे, जाग होने से भाग छूटा बदमाश


 भीलवाड़ा हलचल।  जिले के कारोई थाना इलाके के साकरिया गांव में बीती रात एक बदमाश ने दो मकानों सहित तीन स्थानों पर धावा बोला। बदमाश ने सोई महिला के गहने झपट लिये और एक मकान से पेटी चुरा ली। वारदात के दौरान जाग होने से यह बदमाश भाग छूटा। वारदात को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। 
कारोई थाने के सहायक उप निरीक्षक साबिर मोहम्मद ने हलचल को बतायाकि साकरिया निवासी डालचंद जोशी की बुजुर्ग पत्नी उदी बाई अपने मकान में सो रही थी। बीती देर रात बदमाश ने मकान पर धावा बोला। बदमाश ने उदी बाई के गले में पहने तीन तोला वजनी रामनामी व मांदलिया चुरा लिये। इसी तरह नारायण नामक व्यक्ति के मकान से एक पेटी भी यह बदमाश ले गया। जिसे सुनसान जगह ले जाने के बाद उसकी तलाशी ली। इसके बाद पेटी वहीं छोड़ दी। इतना ही नहीं बदमाश ने  थ्रेसर मशीन के टूल बाक्स के भी ताले चटकाकर औजार चोरी किये हैं।  पुलिस का कहना है कि वारदात के दौरान जाग होने से बदमाश भाग छूटा। यह बदमाश धोती पहने हुये था। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा