सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस भगवान भरोसे !

 



गंगापुर ( दिनेश चौहान )
हर किसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मंदिरों में भगवान के नाम मतदाताओ को लुभाकर वोट माँगती नजर आती रही हैं लेकिन सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी भगवान भरोसे चुनावी नैया पार करने की जुगत में लगी हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री देवी त्रिवेदी ने भी आज गंगापुर शहर में चुनाव प्रचार का आगाज भगवान भरोसे ही किया है। कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री देवी त्रिवेदी ने गंगापुर के मेलोनी मोहल्ला  में बालाजी मंदिर और आमली मार्ग पर नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन करके चुनाव प्रचार का आगाज किया। मंदिरों पर महिलाओं  के साथ जमीन पर ही बैठकर राज्य सरकार की उपलब्धिया गिनाकर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा है। प्रचार अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली,अलवर से विधानसभा प्रत्याशी श्वेता सैनी, पायल चौधरी,ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल भी साथ मे मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना