महिलाएं कर सकती हैं बेहतर विकास: कीर्ति

 


भीलवाड़ा (हलचल)। फिल्म एक्ट्रेस कीर्ति चौधरी ने कहा है कि महिलाएं बेहतर विकास कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि वे दूसरी बार भीलवाड़ा आई हैं। उन्हें यहां भरपूर प्यार मिला है। इसलिए वो यहां आने से मना नहीं कर सकी। वे गुरुवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात कर रही थीं।
सहाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में भीलवाड़ा आईं कीर्ति ने बताया कि उन्होंने सुबह एक रोड शो में भी भाग लिया। मास्क नहीं लगाने के सवाल पर कीर्ति ने कहा कि हम रोड शो व अन्य कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रख रहे हैं।
इस दौरान कीर्ति चौधरी की बड़ी बहन और एक्स मिस इंडिया कंटेस्टेंट भारती, इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश श्रीमाली, जिलाध्यक्ष वंदना कंवर, महामंत्री सुनीता, एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा व दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी की पुत्रवधु खुशबू मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना