सिंगोली व आसपास के क्षेत्र में निशुल्क परिंडे वितरित


बरूंदनी (अभिषेक शर्मा)। हरिनाम सेवा ट्रस्ट व श्रीसिंगोली श्याम मित्र मंडल सिंगोली की ओर से जीव दया अभियान के तहत गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए सिंगोली व आसपास के क्षेत्र में निशुल्क परिंडे वितरित किए गए। ट्रस्ट अध्यक्ष भगवती कृष्ण महाराज ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में ट्रस्ट की ओर से जीव दया को देखते हुए परिंडे वितरित किए गए। इस दौरान मंदिर के भंडारी सुरेंद्र पाराशर ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए इस बार परिंडे वितरण कर फूलडोल महोत्सव मनाया गया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सिंगोली सरपंच राकेश आर्य, मित्र मंडल के सदस्य, सुरेंद्र पाराशर, मुनिकुल ब्रह्मचार्य आश्रम वेद संस्थान प्राचार्य कैलाश जोशी, ईश्वर शर्मा, राकेश पारीक, ट्रस्ट निदेशक विनोद चौबीसा व श्रद्धालु  उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना