विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विधिक शिविर आयोजित


नाथद्वारा (हलचल)। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर श्रीजी नर्सिंग इंस्टीट्यूट में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लक्ष्मीकांत वैष्णव की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।      
शिविर में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोविड-19 की दूसरी लहर आ रही है। सभी मास्क का उपयोग करे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। व्यायाम और आसन को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने बाल विवाह के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कम उम्र में लड़कियों का विवाह करने पर उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। कम उम्र में विवाह करने पर बालिकाओं का न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी अवरुद्ध हो जाता है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना