रामधाम में परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा नवरात्र महोत्सव
भीलवाड़ा (हलचल)। श्रीरामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम विरक्त आश्रम में नवरात्र महोत्सव परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। अध्यक्ष ने सूर्यप्रकाश मानसिंहका ने बताया कि 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 66 वां रामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ पहले दिन सुबह 9:15 बजे से 11:15 बजे तक एवं 14 से 21 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 7:15 से 10:00 बजे तक होगा। व्यास पीठ पर पंडित घनश्याम उपाध्याय मांडल वाले विराजित होंगे। शांतिलाल पोरवाल ने बताया कि इस बार साप्ताहिक रामायण पाठ 11 अप्रैल को सांगानेरी गेट शहीद चौक स्थित रघुनाथ द्वारा मंदिर में दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें