महाराणा प्रताप पर विवादित बयान के विरोध में राजपूत संगठनों ने फूंका कटारिया का पुतला


भीलवाड़ा (हलचल)। राजसमन्द के कुंवारिया में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा महाराणा प्रताप के लिए विवादित बयान के विरोध में बुधवार को भीलवाड़ा के राजपूत संगठनों ने कटारिया का पुतला फूंका और उनके खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। 
सूचना केन्द्र चौराहे पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, श्रीराजपूत करणी सेना, श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, प्रताप युवा शक्ति व मेवाड़ क्षत्रिय सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कटारिया के साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के खिलाफ नारेबाजी की। 
इस दौरान प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली, विश्वबंधु सिंह राठौड़, हर्षवर्धन सिंह आरजिया, सुरेन्द्र सिंह पांसल, चतर सिंह मोटरास, रामेन्द्र सिंह शक्तावत, महेंद्र सिंह, कान सिंह खारड़ा, नागेन्द्र सिंह जामोली, महेंद्र सिंह बड़ली, देवेन्द्र सिंह बड़ली, धनराज सिंह पुरावत, हनुमान सिंह अमरतिया, कर्ण सिंह झाला व राहुल सिंह अमरगढ़ सहित सैकड़ों राजपूत युवा मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा