विधायक ने किया प्याऊ और ज्यूस सेंटर का शुभारंभ

 


बिजौलियां (जगदीश सोनी)। विधायक गोपाल खंडेलवाल ने केसरगंज चौराहे पर पानी की प्याऊ व इंदिरा कॉलोनी में ज्यूस सेंटर का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने साफा व माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने इंदिरा कॉलोनी में आयोजित संविधान निर्माता अंबेडकर की जयंती में भी शिरकत की। विधायक खंडेलवाल ने अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। विधायक ने बिजौलियां और छोटी बिजौलिया में शोक संतप्त परिवार के यहां पहुंच परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक  के साथ बिजौलियां भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज  गोधा, पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र सिंह राजोरा, पूर्व सीआर कमलेश कोली, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेखर चंद्रवाल, मांडलगढ़ मंडल प्रवक्ता मनीष देव पाराशर, पंकज जैन, देवीलाल कोली, पुरुषोत्तम महावर, जगदीश पुरी व ऊंकार पुरी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा