करिश्मा कुदरत का: बिना नाक व एक आंख वाला बछड़ा बना लोगों के कौतूहल का केंद्र


भीलवाड़ा (हलचल)। कुदरत भी करिश्मा दिखाती है और इंसान ही नहीं जानवरों के बच्चों में भी विकृति पैदा कर देती है। बुधवार को चौपड़ों का खेड़ा गांव के जगदीश सेन की गाय ने एक ऐसे विचित्र बछड़े को जन्म दिया है जिसके एक आंख है। नाक व ऊपर का होंठ नहीं है। बछड़े को देखने आसपास के गांवों से भी लोग आ रहे हैं।
रीछड़ा पंचायत के चौपड़ों का खेड़ा गांव के सुरेश ने बताया कि बुधवार को गांव के जगदीश सेन की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। इस बछड़े की केवल एक आंख है। नाक और ऊपर का होंठ नहीं है। जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के गांवों के लोग भी बछड़े को देखने पहुंचे। जगदीश सेन के तीन गायें हैं। बछड़े को सांस लेने में परेशानी हो रही है और मां का दूध नहीं पी पा रहा है। ऐसे में उसे कटोरी चम्मच से पानी व दूध पिलाया जा रहा है। सुरेश ने बताया कि करीब 6 महीने पहले नारायण जाट की गाय ने भी ऐसे बछड़े को जन्म दिया था जिसका शरीर हाथी जैसा था हालांकि उसी समय उस बछड़े की मौत हो गई थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना