चित्तौडग़ढ़ में कलक्ट्री चौराहे पर किया कटारिया के पुतले का दहन

 


चित्तौडग़ढ़ (हलचल)। पूर्व गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के लिए कहे गए अपशब्दों को लेकर आज चित्तौडगढ़ युवा कांग्रेस ने कलक्ट्री चौराहे पर कटारिया के खिलाफ  नारेबाजी की व उनका पुतला फूंका गया। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष युवराज श्रीमाली ने बताया कि कटारिया द्वारा मेवाड़ के वीरों के लिए इस्तेमाल की गई भाषा असहनीय है। मेवाड़ हमेशा आजाद रहा है और उस आजादी में महाराणा प्रताप का अहम योगदान है उसी मेवाड़ की राजधानी से विधायक कटारिया ने प्रताप जैसे प्रतापी व्यक्तित्व के खिलाफ  ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है जिससे आमजन में रोष है। ऐसे में कटारिया को मेवाड़ की शान के खातिर उदयपुर के विधायक पद से इस्तीफा देना चाहिए। युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह जाड़ावत ने भी कटारिया के बयान पर रोष प्रकट किया।
इस मौके पर शहर कांग्रेस महामंत्री सावन श्रीमाली, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन सिंह तंवर, पूर्व प्रदेश सचिव पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन वर्मा, पार्षद कन्हैयालाल माली, पार्षद बृजकिशोर स्वदेशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मोहसिन खान, गिरिवर सिंह, संजय रेगर, प्रांजल गर्ग, दिग्विजय सिंह चौहान, अक्षत प्रसाद, शुभम वैष्णव, यशपाल सिंह झाला, पुष्पेंद्र सिंह भाटी, राजू सिंह, सत्यनारायण पालिया, वैभव तिवारी, सुनील चावला, रितिक परमार, निखिल पंड्या, निखिलेश तडबा, हिमांशु सालवी, अंसार मंसूरी, प्रतीक शाह, राघव गौड़, शंकर सुखवाल, अंकुश आदिवाल, नीतिश मोड़, अंशुल व जगवीर सिंह उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना