अम्बेडकर जयंती पर किया माल्यार्पण
चित्तौड़गढ़ (हलचल)। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर बुधवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, ज़िला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) रतन कुमार, ज़िला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानमल खटीक, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक जे पी अरोड़ा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण कर सभी ने बाबा साहब के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें