श्रीराम, जय राम, जय जय राम से गुंजायमान हुआ रामधाम सत्संग भवन

 


भीलवाड़ा (हलचल)। श्रीरामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित विरक्त आश्रम रामधाम में मंगलवार को नवरात्र महोत्सव शुरू हुआ। प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया की पंडित रमाकांत शर्मा व पंडित घनश्याम पुजारी ने दुर्गा पूजा व आराधना के साथ  मंत्रोच्चार के बीच नवरात्रा स्थापना की गई । इसके बाद कोविड गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए परंपरागत ढंग से नवरात्र महोत्सव पर नवाहन पारायण पाठ एवं वार्षिक महोत्सव शुरू हुआ। ट्रस्ट उपाध्यक्ष दीपक मानसिंहका ने बताया कि  66 वां रामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ पहले दिन सुबह 9:15 बजे से 11:15 बजे तक चला। व्यास पीठ पर पंडित घनश्याम उपाध्याय मांडल वाले विराजित हुए। व्यास पीठ व श्रोताओं द्वारा *जय जय सुर नायक,जन सुखदायक प्रनतपाल भगवन्ता* सहित कई चौपाइयों के साथ सस्वर पाठ किया गया। श्री राम, जय राम, जय जय राम से गुंजायमान हुआ रामधाम सत्संग भवन। पाठ में बैठने वालों ने पूरी तरह कोविड-19 गाइडलाइंस की पालना की। सभी मास्क लगाकर आए।  पाठ में बैठने वाले भक्तजनों का ट्रस्ट की ओर से दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। सभी को ठंडाई का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में शांतिलाल पोरवाल, भेरूलाल दाधीच, अशोक  बाहेती (काशीपुरी),  दीपक मानसिंहका, सत्य प्रकाश अजमेरा आदि का सहयोग रहा। पाठ 14 से 21 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 7:15 से 10:00 बजे तक होगा। नवरात्र महोत्सव को लेकर रामधाम को भगवा पताकाओ व फ़रियो से सजाया गया। 

भजन तरंगिणी पुस्तक का विमोचन

नवरात्रा कार्यक्रम के दौरान राम धाम में सूरज शर्मा (से.नि.व्याख्याता) द्वारा रचित एवं संकलित पुस्तक  "भजन तरंगिनी" का विमोचन गुरुदेव घनश्याम उपाध्याय ने किया। विमोचन में ओमप्रकाश शर्मा, गोविंद प्रसाद सोडानी, प. रमाकांत दाधीच, पेंटर भैरू लाल, शांतिलाल पोरवाल, अशोक सोमानी, रजनीकांत आचार्य, सुनील दाधीच, मितुल दाधीच , हर्षित , वंदना, अंजना, शिल्पा आदि उपस्थित थे। संचालन कल्पना शर्मा ने किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज