डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर समरसता दिवस का आयोजन

 


बिजौलियां (जगदीश सोनी)। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ  भीमराव अंबेडकर जयंती पर  विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आदर्श विद्या मंदिर में सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख राजेंद्र कुमार ने  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अम्बेडकर ने किस प्रकार संघर्षों में अपना जीवन व्यतीत किया एवं जातिवाद का विरोध किया। राजेंद्र कुमार ने कहा कि हम भिन्न-भिन्न जातियों में बंट कर अपने मूल सनातन धर्म को भूल चुके है। डॉ. भीमराव अंबेडकर  ने भी इसी बात पर बल दिया था कि हम सभी को एकता, अखंडता, बंधुत्व तथा एक ही परिवार के रूप में समाज में रहना चाहिए। संगोष्ठी के दौरान प्रेमचंद चौहान, देवीलाल कोली, उदयलाल कोली, दिलदार सिंह राजोरा, दीपक गौड़ व उमेश शर्मा समेत कस्बे के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा