कोरोना की चपेट में त्रिपुरा के CM बिप्लव कुमार देव, खुद को किया क्वारंटाइन
नई दिल्ली / टीम डिजिटल। देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर खतरनाक होता दिख रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक की चिंता बढ़ा दी है। भारत में आए दिन 1 लाख से अधिक संख्या में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। वहीं अब राजनेता से लेकर अभिनेता तक का इस घातक वायरस की चपेट में आने की सिलिसला एक बार फिर शुरू हो गया है। अब खबर है कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। हालांकि सीएम बिप्लव होम आइसोलेशन में चले गए हैं। CM बिप्लव कुमार देव कोरोना पॉजिटिव |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें