REET धांधली पर विधानसभा में गतिरोध टूटा, 4 BJP विधायकों का निलंबन रद्द

 

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र का आज चौथा दिन है। भाजपा रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच पर अड़ी है। स्पीकर ने भाजपा के 4 विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया गया। सदन में रीट मामले पर बहस जारी है। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल सदन में जवाब दे रहे हैं।  मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि पेपर लीक मामले की जांच एसओजी कर रही है। उन्होंने एसओजी की तारीफ की।  धारीवाल ने कहा कि रीट पेपर के लीक 2016 और 2018 में हुए थे। लेकिन जांच थानों से आगे नहीं बढ़ सकी। धारीवाल ने कहा कि सीबीआई को जांच देने का अर्थ है कोई बोर्ड दफ्तर सीज कर दें। इसलिए सीबीआई से रीट पेपर लीक मामले की जांच नहीं कराई जा सकती। सदन में रीट पर चर्चा जारी है। 

सोमवार को टूटा गतिरोध

स्पीकर सीपी जोशी ने भाजपा के 4 विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया  है। स्पीकर जोशी ने विधायक मदन दिलावर, अनिनाश गहलोत, चंद्रभान आक्या और रामलाल शर्मा को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया था। लेकिन सोमवार को गतिरोध टूट गया है। स्पीकर जोशी ने सभी विधायकों को अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी। उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के लगातार 3 दिन जमकर हंगामा हुआ। सोमवार को सरकार ने 4  विधायकों को निलंबन वापसी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद चारों विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना