16 लाख का गोल्ड पकड़ा

 

जयपुर.

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्मगलिंग की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। शनिवार सुबह एक गोल्ड तस्कर को कस्टम विभाग ने पकड़ा है। यह तस्कर दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचा था। आरोपी ने ब्रेसलेट में गोल्ड के टुकड़ों को छुपाकर रखा था।

फ्लाइट संख्या IX 196 से आए एक पैसेंजर की जब पहली बार तलाशी ली गई, तब कस्टम अधिकारियों को कुछ नहीं मिला। सहायक कस्टम आयुक्त ने बताया कि एक्स-रे मशीन में उनके चेक-इन बैगेज की जांच की गई। इस दौरान चुंबकीय ब्रेसलेट के अंदर कुछ वस्तुओं की गहरी इमेज दिखाई दी। इस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। फिर से बैग चेक करने पर उसमें 8 चुंबकीय ब्रेसलेट निकले।

 ब्रेसलेट में सफेद रोडियम पॉलिश के साथ ठोस महीन सोने के 64 टुकड़े अंदर छिपे हुए पाए गए। तस्करी कर लाए जा रहे सोने का वजन 292.270 ग्राम था। इसकी कीमत 15 लाख 95 हजार 794 रुपए है। जिसे जब्त कर लिया गया है। वहीं तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना