खनन माफिया की गुंडई- फॉरेस्टकर्मियों को डंडे मारे, फेंके पत्थर

 


मध्यप्रदेश में एक बार फिर खनन माफिया की गुंडई सामने आई है। अशोकनगर में अवैध खनन कर रेत ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब वनकर्मियों ने पकड़ा तो माफिया ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने फॉरेस्टकर्मियों को डंडे मारे और उन पर पत्थर फेंके। यही नहीं, विवाद के दौरान रेंजर से राइफल तक छुड़ाने की कोशिश की। हमले में फॉरेस्ट गार्ड का हाथ फ्रैक्चर हुआ है, जबकि 6-7 अन्य कर्मचारियों को चोट आई है।‎ पुलिस जब कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाई तो वे बाथरूम का बहाना कर भाग गए।

ये घटना गुरुवार शाम चंदेरी से करीब 15‎ किमी दूर नगावर गांव की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। चंदेरी पुलिस ने मामले में 12 लोगों के‎ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।‎ उधर, एक आरोपी की पत्नी ने वन विभाग के अधिकारियों पर ही छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। उसने महिला थाने‎ में आवेदन भी दिया है।‎

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा