पुर में पेंथर का आतंक, 3 पिंजरे लगाने के बावजूद पकड़ में नहीं आया

 


पुर (हलचल)। पुर के वार्ड नंबर एक लक्ष्मीपुरा एवं पुर में करीबन 2 साल से पेंथर ने आतंक मचा रखा है जिसने कई गायों एवं बकरियों को मार डाला है। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच पेंथर की तलाश की एवं अलग-अलग 3 जगहों पर पिंजरे भी लगा रखे हैं लेकिन अभी तक पेंथर वन विभाग की पकड़ से दूर है। पेंथर ने अब तक आधा दर्जन काश्तकारों के कई दर्जन मवेशियों का शिकार कर डाला है। भैरू जाट, सोहन जाट, मुकेश जाट, उदय लाल जाट, सुखदेव गुर्जर, बद्रीनाथ, श्याम प्रजापत, लादू लाल माली, गोपाल माली, जमुना लाल माली, मुकेश माली, मोहनलाल, मगनलाल व चांदमल आदि ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने पहले भी पेंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा  लगवाया लेकिन इतने दिनों बाद भी पेंथर वन विभाग की पहुंच से दूर है। लक्ष्मीपुरा (सालरिया खेड़ा) के काश्तकार समाज एवं पुर माली समाज के पूरण गढ़वाल ने पेंथर को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है तथा आंदोलन की चेतावनी दी एवं जल्द कार्यवाही नहीं होने पर मुख्य मार्गों को बंद कर आंदोलन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना