ट्रोले में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, 6 की मौत:चूरू से कुलदेवी के दर्शन को जा रहे थे, मरनेवालों में 2 महिलाएं, एक बच्ची


जोधपुर। जोधपुर-जयपुर मार्ग पर गुरुवार रात करीब 1 बजे हुए सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन पुरुष, दो महिलाएं व एक बच्ची शामिल है। झुड़ली फांटे के पास तेज रफ्तार में बोलेरो आगे चल रहे ट्रोले में जा घुसी।

इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में तीन अन्य गंभीर घायल भी हुए हैं। सभी मृतक चूरू जिले के राजगढ़ के रहने वाले हैं। ये लोग बाड़मेर रोड पर स्थित अपनी कुलदेवी नागाणा राय माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार कल रात करीब सवा एक बजे झुड़ली फांटे के पास बड़ा हादसा हो गया। जोधपुर की तरफ आ रही एक बोलेरो तेज रफ्तार के साथ आगे चल रहे ट्रोले में जा घुसी। बोलेरो का अगला हिस्सा ट्रोले के पीछे फंस गया। क्षेत्र के लोगों और रास्ते से निकलने वाले वाहनों के ड्राइवर ने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया।

तीन लोग बोलेरो में बुरी तरह से फंस गए थे। उन तीनों की वहीं मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल अस्पताल रवाना किया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन तीन घायलों का भी दम टूट गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल लाया गया है।

पुलिस को अभी तक पता चला है कि सभी मृतक चूरू जिले के रहने वाले हैं और नागाणा राय स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। मृतकों में 19 वर्षीय चैन सिंह, 20 साल का उदयप्रताप सिंह, 40 साल की मंजू कंवर, प्रवीण सिंह, दर्पण(6) व मधु कंवर(19) शामिल है। जबकि संजू कंवर. विजय सिंह व पवनसिंह घायल हैं। ये सभी चूरू जिले के ख्याली गांव निवासी हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना