करौली हिंसा पर पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, न्याय यात्रा रोकी, BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या, BJP के प्रदेशाध्यक्ष सहित तीन हिरासत में

 

दौसा। दंगा पीड़िताें से मिलने के लिए भाजपा की न्याय यात्रा करौली पहुंचने से पहले ही रोक दी गई। इसके बाद दौसा-करौली बॉर्डर पर जमकर बवाल हो गया। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व सांसद मनोज राजौरिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इससे पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सूर्या को करौली को बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। करौली में जाने के लिए अड़े सूर्या व अन्य नेता बॉर्डर पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस की समझाइश के बाद भी जब वह नहीं उठे तो हिरासत में लिया गया।

दर्जनों गाड़ियों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
बुधवार सुबह जयपुर से रवाना हुए भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को गंगापुरसिटी रोड पर जाने से रोकने के लिए दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में भी नाकाबंदी की गई, लेकिन काफिला जयपुर-आगरा हाईवे से सीधे महुआ के लिए रवाना हो गया था। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दौसा, भरतपुर और करौली जिले के एसपी सहित 700 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

सूर्या बोले- या तो जेल जाएंगे या फिर करौली
दौसा-करौैली बॉर्डर पर तेजस्वी सूर्या को रोकने पर वे बोले कि करौली में पूरी तरह हिंसक हालात बने हुए हैं, वह हिंदू समाज के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने प्रण लिया है या तो करौली जाएंगे या जेल जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने निर्दोष को मामले में नहीं फंसाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ितों को मुआवजे देने की मांग कर रहे हैं। सड़क पर धरने पर बैठने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समझाइश के प्रयास किए गए।

हिंदुओं में विश्वास दिलाने को न्याय यात्रा
इससे पहले तेजस्वी सूर्या ने जयपुर में कहा कि- राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। संवैधानिक तरीके से कानून व्यवस्था मेंटेन करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसमें गहलोत सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। गैर कानूनी तरीके से तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है। इसके खिलाफ और हिन्दू समाज को करौली में विश्वास दिलाने के लिए पूरे प्रदेश से बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता करौली जा रहे हैं।

घायलों से मिले सूर्या
जयपुर पहुंचने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, तेजस्वी सूर्या और राजस्थान बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा SMS हॉस्पिटल पहुंचकर हिंसा में घायल हुए मरीजों से मिले। धौलपुर में कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की ओर से कथित रूप से पीटे गए बिजली विभाग के एईएन हर्षादिपति से भी मुलाकात की।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा