पानी की समस्या से जूझ रहे खामोर ग्रामवासी, ग्रामीणों में आक्रोश

 


शाहपुरा फुलियाकलां।

पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है, लेकिन गांवों में लोगों के लिए पानी का संकट परेशानी का सबब बन रहा है।शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत खामोर में पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं और चंबल के कर्मचारी समय पर टंकी में पानी की सप्लाई नही देते और टंकिया नही भरते जिससे आमजन को पानी नही मिल पा रहा है।सरपंच प्रतिनिधि बलवंत सिंह राठौड़ ने बताया की गांव में पानी की किल्लत है और चंबल के कर्मचारी समय पर पानी सप्लाई नही करते हैं तकरीबन 5 से 7 दिन हो गया पानी की सप्लाई नही हो पा रही है इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं।कर्मचारियों से बात करने पर बिजली कटौती का हवाला देते हैं लेकिन बिजली कटौती के समय के बाद बिजली आने पर भी पानी नही भरते ग्रामीणों को तपती धूप में दूर दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।इधर पीएचडी कर्मचारियों से बात करने पर बताया की टंकियों में पानी नही है।चंबल विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से आमजन परेशान हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा