बच्चों के झगड़े के बाद फायरिंग एक व्यक्ति के पैर में लगी गोली बोलेरो को लगाई आग
बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र के सुरधना गांव में बच्चों से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद फायरिंग हुई और लाठी-डंडे भी चले। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे से गाड़ियां भी भिड़ाई। इस विवाद में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि फिल्मी स्टाइल में हुई मारपीट की इस घटना में फायरिंग भी हुई है। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की बोलेरो गाड़ी को आग लगा दी। इससे बोलेरो में सवार गिरधारी राम गंभीर रूप से झुलस गया। साथ ही मोडाराम और ओम प्रकाश के चोटें आई हैं। वहीं नरू सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। दबिश के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मारपीट में घायल नरु सिंह के भतीजे युवराज सिंह ने बताया कि उम्मेद सिंह, नरपत सिंह, मोडाराम, गिरधारी बोलेरो से अपने खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में 15 से 20 लोग घात लगाकर बैठे थे। बोलेरो के सुनसान इलाके में पहुंचते ही आरोपियों ने कैंपर गाड़ी को आगे लगा दिया और बोलेरो में ट्रैक्टर से टक्कर मारी। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें