गहलोत और पायलट के टकराव से पंजाब जैसे न बने हालात, कांग्रेस आलाकमान जल्द लेगा बड़ा निर्णय

 


जयपुर/ दिल्ली। राजस्थान मै पंजाब जैसे हालात ने बने और कांग्रेस को सत्ता न गंवानी पड़े इसे लेकर कांग्रेस आलाकमान गंभीर हो गया है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच बन रहे टकराव के हालात को टालने के लिए जल्दी ही आलाकमान कोई बड़ा फैसला ले सकता है।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे सचिन पायलट के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान के लिए इस विवाद को सुलझाना बेहद ही महत्वपूर्ण हो गया है। सूत्रों का कहना है कि इसी विवाद को निपटाने को लेकर हाल ही में दोनों नेताओं से सोनिया गांधी ने चर्चा की थी। पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच विवाद का असर विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। पंजाब चुनाव में इसका असर देखने को भी मिला था। यहां तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद की चर्चा आम हो गई थी। बाद में अमरिंदर ने कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी बना ली। पंजाब में हुए विस चुनाव को में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था ।ऐसा राजस्थान में ना हो इसे लिए सचिन पायलट ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ विचार-विमर्श किया है। इसके बाद से पर्याप्त संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस राज्य में सत्ता बनाए रखने और 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रदेश नेतृत्व में बड़ा बदलाव कर सकती है।
  
जल्द से जल्द हो निर्णय  
पार्टी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 जीतने के लिए समय पर हस्तक्षेप जरूरी है। अगर, परिवर्तन का कोई निर्णय लिया जाना है तो ऐसा तत्काल होना चाहिए। इससे नेताओं को बेहतर प्रदर्शन करने का समय मिलेगा और अंतिम समय में कोई समस्या भी सामने नहीं आएगी। पांच राज्यों में मिली बड़ी हार के बाद  कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों से कम से कम एक साल पहले संगठन में बदलाव करने का फैसला किया था।

बुधवार को गहलोत, गुरुवार को सोनिया से मिले पायलट
बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके अगले दिन गुरुवार को सचिन पायलट ने करीब एक घंटे तक सोनिया गांधी के साथ बैठक की थी

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत