पत्रकार की बुजुर्ग मां को बेहोश किया, पैर काटा, और निकाल ले गए लुटेरे चांदी का कड़ा

 


 बूंदी ।जिले में गुरुवार रात को खौफनाक वारदात देते हुए बदमाशों ने  एक पत्रकार की 80 साल की बुजुर्ग माँ  के पैर से चांदी का कड़ा चुराने के लिए उसे पहले बेहोश किया। फिर उसके पैर काट दिए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

घटना गुरुवार देर रात नैंनवा इलाके में कीरो का झोपड़ा गांव  में हुई है यहां एक स्थानीय पत्रकार तुलसीराम सैनी की मां 80 वर्षीय अच्छबी बाई के साथ यह वारदात घटित हुई है। वारदात के समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। इसका ही फायदा बदमाशों ने उठाया। चांदी के कड़े लूटने के लिए पैर काट दिया। घटना के बाद वृद्धा को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया। हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि 80 वर्षीय अच्छबी बाई घर में सो रही थी। लूट की नीयत से कुछ लोग अंदर घुसे और उन्होंने महिला का गला दबाया। वह बुजुर्ग बेहोश होने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दांतली से एक पैर काट लिया। पैर में पड़ी चांदी के कड़े निकाल लिए। इस खौफनाक वारदात के बाद दरिंदे फरार हो गए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा