नगर पालिका की पहल-अब मृत गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार,गोमाता को बीमारी से बचाने खिलाए जा रहे हैं आयुर्वेदिक लड्डू

 

जहाज़पुर दिनेश पत्रिया लंपी रोग से ग्रसित गो माता की मौत के बाद अब पालिका प्रसाशन मृत गायो का विधिवत सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर रहा है चेयरमेन नरेश सिंह ने बताया कि जेसीबी मशीन चालक मुकेश गुर्जर ओर सफाई कर्मचारी प्रमोद घारू का कार्य सराहनीय है नगर पालिका को मृत गाय की सूचना मिलने पर गहरा खड्डा खोद कर नमक और अन्य प्रदार्थ डाल कर मृत गो माता का धार्मिक मान्यता के अनुसार अंतिम संस्कार किया जा रहा है सोमवार को तीन गायो का  अंतिम संस्कार किया गया
 गौमाता में फेल रहे लंपी वायरस को लेकर राजस्थान सरकार के बेरुखी के बाद  सामाजिक संगठन आगे आए जिसमें लंका मुखी बालाजी मंदिर समिति के सदस्यों ने विगत 15 दिन से लगातार जहाजपुर नगरपालिका क्षेत्र में जाकर प्रतेयक गौ माता को अपने हाथों से आयुर्वेदिक पद्धति से बने लड्डू खिलाया जा रहे है,उसी को देख कर गणेश महोत्सव समिति जहाजपुर के कार्यकर्ता भी आगे आए और गौ माता की सेवा में जुट गए और उन्होंने भी आयुर्वेदिक लड्डू बनाकर एक एक गौ माता को आयुर्वेदिक लड्डू खिलाना शुरू किया
 इसी कड़ी में आज नगर पालिका जहाजपुर के अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष ओर से पहल करके आज से ही नगर पालिका क्षेत्र में गौ माता के लिए 3000 आयुर्वेदिक लड्डू बनाकर गौमाता को खिलाने के लिए नगरपालिका कर्मचारियों को लगाया तहसीलदार ओर कार्यवाहक  eo इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आज से ही नगर पालिका के कर्मचारी गो भक्त प्रमोद गारू के नेतृत्व में सुबह शाम एक एक गौ माता को आयुर्वेदिक बने हुए लड्डू अपने हाथों से जाकर खिलाएंगे ओर गो माता पर आए इस संकट से बाहर निकालेंगे।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना