VIDEO राजस्थान में खेलों का बड़ा आयोजन, नहीं रहेगी मेडल की कमी-गहलोत

 


बीगोद (हलचल)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान ने वह काम किया है जो अब तक किसी ने नहीं किया है। उनका कहना था कि ग्रामीण खेल इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया है विश्व में इतना बड़ा आयोजन कहीं नहीं हुआ है। इन खेलों में तीस लाख खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया है, यह बहुत बड़ी बात है। 
भीलवाड़ा जिले के बीगोद कस्बे में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इतने बड़े आयोजन के लिए इन खेलों में सबने मिलकर एक दूसरे की मदद की है। सबने शानदार काम किया है। इन खेलों में किसी तरह की राजनीति नहीं हुई है। सभी जाति बिरादरी के लोग शामिल हुए है। जापना, कोरिया, चाइना के खिलाड़ी अभी मेडल ले जाते है। इस तरह के आयोजनों से हमारे यहां भी मेडलों की कमी नहीं रहेगी। यह एक ऐसा ही एक प्रयास है। खिलाडिय़ों को बचपन से ही खेल का मैदान मिलना चाहिए। इससे वे आगे बढ़ सके। ऐसे प्रयास सरकार कर रही है। 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि रोजगार के लिए हा-हाकार मचा हुआ है। इस बीच हमने सवा लाख लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने भीलवाड़ा की चर्चा करते हुए कहा कि सीपी जोशी के प्रयास से भीलवाड़ा में चम्बल का पानी आया है और लोगों की समस्याएं दूर हुई। राजस्व मंत्री रामलाल जाट की चर्चा करते हुए कहा कि ये मजबूत मंत्री बैठे है। विकास में यहां कोई कमी नहीं आने देंगे, मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं। 
गहलोत ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जनता माई बाप होती है। लोगों के काम हमने किये है। 
विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह की चर्चा करते हुए कि उन्होंने पेयजल की समस्या दूर करने के लिए ककरोलिया घाटी की योजना स्वीकृत कराई थी जिससे काफी समस्याएं हल हुई है। 
किसानों की कर्जा माफी की चर्चा करते हुए कहा कि भीलवाड़ा जिले में 312 करोड़ रुपए और मांडलगढ क्षेत्र में 38 करोड़ रुपए की कर्जे माफ किये। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें आंकड़ों का भी ज्ञान नहीं है। उनके पास सिर्फ झूंठ का पुलंदा है। 
महिलाओं को मोबाईल के साथ मिलेगी तीन साल फ्री इंटरनेट सेवा :
उन्होंने कहा कि चाहे बिजली, पानी, चिकित्सा, सौलर योजना,शिक्षा या खेल मैदान हो सबमें सरकार ने अच्छा काम किया है। चिरंजीवी योजना में हर महिलाओं को मोबाईल उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें तीन साल की इंटरनेट सेवाएं फ्री उपलब्ध होगी। जिससे उनके छात्र पढ सकेंगे और अन्य काम भी किये जा सकेंगे। 
मुख्यमंत्री गहलोत ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि देश के लिए शहीद होने वाली इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के परिवार पर छापे डाले जा रहे है। यह दुर्भाग्य की बात है। जबकि बड़े उद्योगपतियों पर तो कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन पर मेहरबानी की जा रही है। यह कैसी सरकार है। अन्त में उन्होंने खेलों में भाग लेने सभी खिलाडिय़ों का आभार व्यक्त किया है। 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और राजनीति को राजनीति से। हमारी दुश्मनी न भाजपा और न आरएसएस से है। उन्हें भावनाओं को समझना चाहिए। वे भावनाओं को कुचल रहे है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
मांडलगढ़ के प्रधान की मांग पर मुख्यमंत्री गहलोत ने हाथों हाथ शिवचरण माथुर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की स्वीकृति प्रदान की।
राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि अकाल के समय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसी तरह की कमी नहीं आने दी और मांडलगढ़ शहर  के हर घर मेंं गेहूं की बोरियां भर दी ताकि कोई भूख न सोये। जाट ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की।
अब हर साल होंगे ग्रामीण खेल : 
खेल मंत्री अशोक चांदना ने ग्रामीण खेलों को लेकर जो माहौल बना है उससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में निखार आएगा। उन्होंने कहा कि जब हमने मुख्यमंत्री के सामने इन खेलों का प्रस्ताव रखा तो मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि इससे युवाओं को मिलेगा और राजस्थान में खेलों का अच्छा निर्माण होगा। उन्होंने घोषणा की कि ये खेल अब हर साल  होंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने कोरोना काल में राजस्थान में जिस तरह लोगों को बचाने का काम किया उसी तरह गायों को लम्पी रोग से बचाने में लगी हुई है। 
 बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने कहा कि इन ग्रामीण खेलों से उभरकर कई खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों की भी चर्चा की।
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कोरोना में भीलवाड़ा मॉडल ने अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री ने कोरोना को अच्छी तरह से हेंडल किया। प्रदेश में अच्छी तरह से सरकार चल रही है। खेलों व अंग्रेजी स्कूलों को बढ़ावा दे रहे है। चिरंजीवी योजना से लोगों का अच्छी तरह से ईलाज किया जा रहा है। राज्य सरकार ने जो वादे किये है उससे आगे बढ़कर काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने आठ साल में एक बार भी मीडिया से बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार लोगों की समस्याओं को दूर कर रही है उसे फिर से अपना आशीर्वाद दें।
प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश के राजा का मन अच्छा होता है तो जमाना भी अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के तालाब भर रहे है, बांध भर रहे है, सब कुछ अच्छा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मन में सोच होनी चाहिए, जिसका जैसा मन होता है वैसा ही जमाना होता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के राज में लोग गरीबी व महंगाई से लड़ रहे है। जबकि गहलोत सरकार में गरीबों का उत्थान हो रहा है। लोगों को पेंशन देने का कोई काम कर रहा है तो वह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे है। 
खाचरियावास ने कहा कि बहू, बेटी, बुजुर्ग और युवा मैदान में कबडडी खेल रहे है। यह उत्साह का माहौल बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने सुरक्षा खाद्य गारंटी योजना की लागू की थी। इसका अब लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा किसी को भूखा नहीं सोनू दूंगा यह नारा किसी ने नहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही दिया था और उसे पूरा भी किया है। 
इससे पूर्व  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, धीरज गुर्जर,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियास खेल मंत्री अशोक चांदना आदि  बीगोद में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के  लिये पहुंचे है। उनका हेलिपेड पर राजस्व मंत्री रामलालजाट, पूर्व विधायक विवेक धाकड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, वंदना माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला कलक्टर आशीष मोदी ओर एसपी आदर्श सिद्धू ने अगवानी की। 
बाद में सभा स्थल पर मुख्यमंत्री गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, खेल मंत्री अशोक चांदना आदि का मंच पर स्वागत किया गया। 
इस अवसर पर गायत्री देवी, सुशीला सालवी, महेश सोनी, हगामी लाल मेवाड़ा, प्रदीप कुमार सिंह, चेतन डीडवानिया, कैलाश व्यास आदि भी मौजूद थे। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा