हैप्पी आवर्स सेकंडरी स्कूल के ऑनलाइन एजुकेशन के 40 दिन पूरे, अब 20 जून तक ग्रीष्मावकाश

रायला (लक्की शर्मा)। लॉकडाउन के बाद भी रायला के हैप्पी आवर्स सेकंडरी स्कूल में बच्चों और टीचर्स के बीच पढ़ाई का लॉकडाउन नहीं हुआ। नए सत्र 2020-21 में 40 दिन ऑनलाइन स्टडी कराई गई। इसमें बच्चों को ऑनलाइन क्लास में पढ़ाया गया। पुस्तकों की पीडीएफ भी बच्चों तक पहुंचाई गई जिससे कि वे पैरेंट्स की मदद से पढ़ाई कर सकें। इसके अलावा टीचर्स ने लेसन के वीडियो बनाकर बच्चों तक पहुंचाए। इसके अलावा वीक में दो बार बच्चों की सहशैक्षिक गतिविधियां जैसे लॉकडाउन डांसर, लॉकडाउन सिंगिंग स्टार, लॉकडाउन क्विक लर्नर, लॉकडाउन आर्टिस्ट, लॉकडाउन कॉस्टूयम स्टार, लॉकडाउन रेजिंग अवेयरनेस स्टार, लॉकडाउन एक्टिंग स्टार व लॉकडाउन कार्ड मेकर आदि का आयोजन भी ऑनलाइन किया गया। इन गतिविधियों में विनर रहे बच्चों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिए गए वहीं लॉकडाउन खत्म होने के बाद स्कूल खुलने पर इन्हें प्राइज भी दिए जाएंगे। अब स्कूल में 11 मई से 20 जून तक ग्राीष्मावकाश रहेगा।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार