कर्फ्यू हटा, धारा 144 रहेगी लागू, ऑरेन्ज श्रेणी के मिलेंगे लाभ

भीलवाड़ा (हलचल)। जनप्रतिनिधियों व उद्योगपतियों के साथ बैठक के बाद उनकी मांग पर आज जिला कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने सख्त निषेधाज्ञा (कफ्र्यू) हटाते हुए अब धारा 144 जारी रखी है वहीं अब ऑरेंज जोन की लॉकडाउन में मिलने वाली सभी सुविधाएं भीलवाड़ा शहर के लोगों को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मिल पाएंगी। अब इसी के साथ अब यदि नया कोरोना संक्रमित आता है तो उस क्षेत्र को ही सील किया जाएगा।बैठक में पूर्व मंत्री व विधायक रामलाल जाट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, सहाड़ा विधायक कैलाश त्रिवेदी, उद्योगपति रामपाल सोनी, दामोदर अग्रवाल, केसी बागड़ोदिया, आरएल नौलखा, संजय पेड़ीवाल, महेश हुरकट, रमेश अग्रवाल आदि शामिल हुए।
अब शहर में औद्योगिक गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय नियमानुसार चल सकेगा और मजदूरों को आने-जाने में छूट मिल सकेगी। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार