कोरोना संक्रमण के चलते कफ्र्यू का पूर्ण पालन, जनता को लॉकडाउन-4 का इंतजार

डूंगरपुर (विवेक पाराशर)। कोविड-19 महामारी के चलते जहां पूरा देश इस वायरस से जूझ रहा है, वहीं प्रधानमंत्री द्वारा घोषित होने वाले लॉकडाउन-4 का सभी को इंतजार है। शहर में नगर परिषद के प्रयासों से साफ-सफाई एवं चिकित्सा विभाग के कार्मिकों की निरंतर सेवाओं के चलते संक्रमण का फैलाव शहर में नहीं हो पाया है। वहीं डूंगरपुर की सीमाएं खोलने से मुंबई से संक्रमित होकर शहर में आए व्यक्ति से शहर में मरीज की संख्या 1 हो गई है। इसी के चलते शहर के शिवाजी नगर के आसपास के 1 किलोमीटर के क्षेत्र में कफ्र्यू लगा दिया गया है। इसके चलते वहां किसी भी प्रकार की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित है तथा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से शहर में मुस्तैद दिखाई दे रहा है।
हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में तीन और व्यक्ति जो कि मुंबई से आए थे, उन्हें भी जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाइन किया है। शहर कोतवाल चांदमल सिंगारिया ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है, हम सरकार के आदेशों की पालना कर रहे हैं। पुलिसकर्मी शहर भर में घूम-घूम कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
एसपी रामजीलाल चंदेल भी पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ाते रहते हैं। पुलिसकर्मियों की इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए उन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाएं दी जा रही हैं।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार