कोरोना योद्धाओं का सम्मान

भीलवाड़ा . शास्त्री नगर के निवासियों ने वार्ड नंबर 32 के सभी सफाई कर्मचारियों का पुष्पवर्षा कर तथा मास्क व रुमाल भेंट कर सम्मान किया। वार्ड नंबर 32 के निवासी चांदमल सोमानी ने बताया कि इस वार्ड में 22 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। यह सभी कर्मचारी कोरोना महामारी में अनवरत अपनी सेवाएं दे रहे है। इन सभी का पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। स्वामी हंसराम ने रुमाल तथा मास्क भेंट किए। बाद में सभी ने नगर परिषद सभापति मंजू चेचानी, क्षेत्रीय पार्षद मुकेश शर्मा ने सामूहिक अल्पाहार किया। इस दौरान आरोग्य भारती के कैलाश सोमानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग के रविंद्र कुमार जाजू, बाबूलाल गायकवाड, माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के सीए सतीश सोमानी, लघु उद्योग भारती के सुनील सोमानी, सहकार भारती के पुनीत सोमानी, कल्पेश सोमानी, प्रियंका, श्वेता, भावना, भव्या, हेमराज आदि उपस्थित थे। सभी का दीपक सोमानी ने आभार व्यक्त किया।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार