लेबर कॉलोनी में हादसा, रिसाव के बाद भभका गैस सिलेंडर, घरेलू सामान जला, मकान में आई दरारें

 भीलवाड़ा हलचल। शहर के लेबर कॉलोनी इलाके में रविवार शाम एक मकान में गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में आग लग गई। इससे इलाके के बाशिंदों में दहशत फैल गई। आग से घरेलू सामान जल गया ओर मकान में दरारें आ गई। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। 
प्रताप नगर थाने के भीम सिंह ने हलचल को बताया कि लेबर कॉलोनी निवासी राजू पुत्र नानूराम खटीक के मकान में रविवार शाम करीब 5 बजे गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग के कमरे में फैल जाने से वहां रखे घरेलू सामान जल गये। उधर, इस घटना से मकान में मौजूद लोगों के साथ ही आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। लोग सड़क पर निकल आये और आग की सूचना दमकल व पुलिस को दी। इस पर नगर परिषद फायर स्टेशन से दमकल व प्रताप नगर थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। दमकलकर्मियों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में मकान में भी दरारें आने की बात सामने आई है।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार