नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार 

 
भीलवाड़ा  । एक नाबालिग को अगवा कर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोपित को आज फूलियाकलां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
फूलिया थाने के नवरतन ने बताया कि 20 अप्रैल को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग बेटी रात में घर पर सो रही थी। उसे  कजोडिय़ा निवासी रतनलाल पुत्र माधू लाल रेगर  अपहरण कर बाइक पर बैठा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। इसके बाद सात मई को नाबालिग को पारोली थाना सर्किल के कांटी गांव से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में आज रतन लाल रैगर को  को मोटरसाइकिल से अपने गांव आते समय बांसेड़ा ग्राम से गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर ली। आरोपित को कल न्यायालय में पेश किया जायेगा।


 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार