निम्बाहेड़ा के एक और कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो

 भीलवाड़ा/चित्तौडग़ढ़ हलचल।  चित्तौडग़ढ़ जिले से ग्यारवें दिन फिर एक बुरी खबर सामने आई है। निम्बाहेड़ा के कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग ने बीती रात उदयपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग शुगर पेसेंट थे और उनकी शगर कंट्रोल नहीं हो रही थी। इसके साथ ही निम्बाहेड़ा में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा दो तक पहुंच गया। 
चिकित्सा विभागीय सूत्रों के अनुसार, निम्बाहेड़ा में करीब 11 दिन पहले कोरोना ने दस्तक दी। सबसे पहले लखारा गली का एक सर्राफा कारोबारी कोरोना संक्रमित पाया गया। कारोबारी ने उदयपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही गया और यह आंकड़ा सौ को पार कर गया। इन्हीं मेसे एक और संक्रमित नया बाजार, निम्बाहेड़ा के 68 वर्षीय मदनलाल नाबरिया का उदयपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा था। नाबरिया संक्रमित होने के साथ ही शुगर पेसेंट भी थे। सूत्रों का कहना है कि शुगर कंट्रोल नहीं हो रही थी और इसी के चलते देर रात नाबरिया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, बुजुर्ग की मौत की खबर से निम्बाहेड़ा में शोक छा गया। एक के बाद एक दो संक्रमितों की मौत से निम्बाहेड़ा के बाशिंदे सकते में आ गये। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार