पक्षियों के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए सेल्फी-विद-परिंडे अभियान का शुभारंभ किया 

बिजोलिया- भारतीय जनता युवा मोर्चा बिजोलिया कोरोना युवा मोर्चा प्रभारी पंकज विजयवर्गीय द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सेल्फी विद परिंडा अभियान का शुभारंभ  अपने मकान में पेड़ पर परिंडा बांध किया गया।। परिंडा अभियान से पूर्व विजयवर्गीय ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश धाकड़ से लॉकडाउन के चलते दूरभाष पर सेल्फी विद परिंडा अभियान की चर्चा की व जानकारी दी जिस पर मंडल अध्यक्ष मुकेश धाकड़ ने प्राणिमात्र की सेवा में ही जीवन की सार्थकता को बताते हुए इस अभियान की सराहना की व कार्यकर्ताओं से अपील भी की कि सभी कार्यकर्ता सेल्फी विद परिंडा अभियान से जुड़े और अपने घरों में एक एक परिंडा जरूर बाँधे और उसे कभी खाली नही होने देने का संकल्प ले।। तत्पश्चात परिंडा अभियान के संयोजक युवा मोर्चा कोरोना प्रभारी पंकज विजयवर्गीय ने युवा मोर्चा बिजोलिया मंडल के कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर सेल्फी विद परिंडा अभियान से जुड़ने का आग्रह किया व जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 7 दिन तक चलेगा व 7 दिन में प्रत्येक पंचायत तक 201 परिण्डे बांधने का लक्ष्य रखा दूरभाष पर चर्चा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री नरेंद्र ओड, भगवा फ़ोर्स के तहसील प्रमुख दुर्गाशंकर सेन,व्यायाम शाला के उमेश शर्मा,कामधेनु सेना के जिला अध्यक्ष आशीष राठौड़, पुरषोत्तम महावर,प्रकाश विजय,जगदीश अहीर सहित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो ने अभियान की प्रशंसा की व अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार