विधायक खंडेलवाल ने किया खेराड़ क्षेत्र का दौरा

मांडलगढ़ (हलचल)। विधायक गोपाल खंडेलवाल ने बुधवार को खेराड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत श्रीनगर, झंझोला, मांगटला, माल का खेड़ा, जलिन्द्री का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी। जनसंपर्क के दौरान विधायक खंडेलवाल ने जलिन्द्री पंचायत मुख्यालय पर बाहर से घर आने वाले लोगों को क्वारंटाइन करने, संकट के समय घर में रहकर परिवार को बचाने व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। लोगों को मास्क वितरित किए गए। इस दौरान जलिंद्री सरपंच पुत्र बाबूलाल शर्मा ने जलिन्द्री निवासी चार मजदूरों को जयपुर में खाना नहीं मिलने की समस्या बताई, इस पर विधायक खंडेलवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से बात कर उनके भोजन की व्यवस्था कराई। इस दौरान महुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष सांवरमल रायका, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश बैरवा, जिला परिषद सदस्य महेंद्र कुमार वर्मा, एडवोकेट बृजमोहन शर्मा, संदीप सोनी, प्रदीप वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ लिपिक, पंचायत सहायक व भाजपा नेता अर्जुनसिंह शक्तावत आदि मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार