स्वतंत्रता दिवस-2020 राज्यपाल की ओर से जिला मुख्यालयों पर पढ़ा जाएगा

 

जयपुर,। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर राज्यपाल की ओर से संदेश का पठन किया जाएगा। इस संदेश के प्रारूप को अंतिम रूप दिए जाने के लिए जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला की अध्यक्षता में गठित मंत्री स्तरीय समिति की प्रथम बैठक बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित हुई। बैठक में डॉ. कल्ला तथा समिति के सदस्यगण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा व तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने वर्तमान सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में प्रदेश की जनता के व्यापक हित में लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों एवं विभिन्न विभागों द्वारा अर्जित उपलब्धियों के संदर्भ में संदेश के प्रारूप पर अधिकारियों के साथ प्रारम्भिक चर्चा की। समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने बिंदुवार विचार विमर्श के बाद प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए पुनः बैठक आहूत करने का निर्णय लिया। यह बैठक आगामी शुक्रवार को आयोजित होगी। बैठक में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी एवं सामान्य प्रशासन विभाग के विशिष्ट शासन सचिव डॉ. मोहनलाल यादव, सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। 


 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना