एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

 जयपुर . राजस्थान क अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को सुबह 6 बजे से शुरू की अपनी हड़ताल को 11 घंटे बाद शाम को समाप्त कर दी। दिन में एंबुलेंस कर्मचारी और अधिकारियों के बीच स्वास्थ्य भवन में वार्ता हुई।


वार्ता में अधिकतर मांगों पर सहमति बनी और 8 घंटे की नौकरी के बाद एंबुलेंस कर्मचारियों को ओवरटाइम देने का निर्णय हुआ। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की। उधर हड़ताल के कारण दिन में मरीजों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।



एंबुलेंस कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई महीनों से आंदोलनरत थे। पिछले दिनों 11 अक्टूबर को भी उनकी सरकार से वार्ता हुई, लेकिन वार्ता में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। दो दिन बाद एंबुलेंस प्रदाता कंपनी का ठेका समाप्त होने वाला था। ऐसे में कर्मचारियों ने बुधवार सुबह 6 बजे से हड़ताल की घोषणा कर दी।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत