कचरा स्टेण्ड हटवाने को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा (हलचल) । शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता रावल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं क्षैत्रवासी चन्द्रशेखर आजादनगर (पूर्व वार्ड नं. 17, नया वार्ड नं. 23) मंे काॅलोनीवासियांे द्वारा सेक्टर नं. 6 मार्डन मिल के पीछे वाली गली एवं ट्रांसपोर्ट नगर के पास में ’कचरा स्टेण्ड’ को हटाने हेतु नगर परिषद् आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
                अध्यक्ष अनिता रावल ने बताया कि सेक्टर नं. 6 मार्डन मिल के पीछे वाली गली एवं ट्रांसपोर्ट नगर के पास में ’कचरा स्टेण्ड’ के आस-पास कचरा सड़कों पर बिखरा होने से दिन-भर आवारा पशुआंे का जमावड़ा रहता है तथा गंदगी फैली रहती है। गंदगी सड़कों एवं नालियों तक में फैल रही है। जिससे यहां निवासरत् आमजन को काफी परेशानी होती है एवं गंदगी से जीना दुर्भर हो गया है। नालियांे में गंदगी फैलने के कारण नालियों का पानी रोड़ पर आ जाता है, जहां काफी संख्या में मच्छर पनप रहे है। जिससे गंभीर बिमारियों फैले का अंदेशा है। जिस पर आयुक्त महोदया ने जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
                इस दौरान रेखा हिरण, नर्मदा जैन, अनिता गुर्जर, दीपमाला लोट, दुर्गा देवी सुथार, आशा देवी, लाली कवर, हिमांशुल माथुर, मोहम्मद हारून रंगरेज जगदीश विजयवर्गीय, गोपाल सुथार, विजेश नाथ रावल आदि उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार