शादी के एक दिन पहले दुल्हन पहुंची थाना, फ्लैट के लिए 25 लाख मांग रहे डॉक्टर दूल्हे पर कराई FIR

 

भोपाल
घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। रविवार की रात भोपाल के एक होटल में शादी होनी थी। दुल्हन भोपाल की रहने वाली है। वहीं, दूल्हा मुंबई का है। दूल्हा मुंबई में डॉक्टर है। पहले यह शादी अप्रैल में होनी थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से टल गया था। अब 29 नवंबर को भोपाल में शादी थी। उससे पहले दूल्हे और उसके परिवार के लोगों की डिमांड बढ़ गई


दूल्हा मुंबई में फ्लैट खरीदने के लिए दुल्हन के पिता से 25 लाख रुपए की मांग करने लगा। वहीं, दुल्हन के पिता पहले कार और गृहस्थी के दूसरे सामान दे चुके थे। लड़के वालों की डिमांड को देखते हुए लड़की के पिता मुंबई भी गए थे। वहां लोगों से बात भी की थी। लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं हुए। अंत में दूल्हे पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। फिर भी दुल्हन के परिवार के लोग इंतजार कर रहे थे कि उधर से कोई जवाब आएगा।

उसके बाद लड़की ने डॉक्टर दूल्हे के खिलाफ भोपाल के कोहेफिजा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दुल्हन ने लॉ की पढ़ाई की है। मीडिया से बात करते हुए कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली युवती ने एफआईआर कराई है। लॉकडाउन से पहले उसका रिश्ता नवी मुंबई में रहने वाले नजीर अहमद पटवे के डॉक्टर बेटे अरबाज से तय हुआ था। लॉकडाउन की वजह से शादी 29 नवंबर को तय थी। दुल्हन के व्यवसायी पिता ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थी। 8 नवंबर को डॉक्टर दूल्हे के पिता ने मुंबई में फ्लैट खरीदने के लिए 25 लाख रुपए की मांग की थी। दुल्हन के परिवार वालों ने असमर्थता जताई तो उन लोगों ने शादी से मना कर दिया।

मुंबई में भी नहीं बनी बात
लड़के वालों की डिमांड को देखते हुए दुल्हन के पिता माजिद अली 13 नवंबर को मुंबई गए। लेकिन डॉक्टर अरबाज के माता-पिता नहीं माने, वे लोग 25 लाख की मांग पर अड़े रहे। उसके बाद माजिद अली मुंबई से लौट आए। साथ ही तय तारीख के अंतिम समय तक लोग इंतजार करते रहे। शनिवार तक बारात लेकर आने की कोई खबर नहीं मिली तो लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कोहेफिजा पुलिस ने दूल्हा और उसके माता-पिता के खिलाफ अमानत में खयानत, दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना