कल से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर


नई दि‍ल्‍ली । कल यानी 1 दिसंबर 2020 से आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई तरह के नियमों में बदलाव होने वाला है। एक दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर यानी रसोई गैस, रेलवे और बैंक के लेनदेन से जुड़े नियम बदलने वाले हैं। दिसंबर से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के समय में बदलाव होने वाला हैं। एक दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम बदलने वाले हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..


1. 24 घंटे मिल सकती है RTGS सुविधा 
दिसंबर से बैंकों के पैसों के लेन-देन से जुड़ा नियम बदल सकता है। आरबीआई ने 24 घंटे के लिए आरटीजीएस सुविधा शुरू करने का ऐलान किया था। अभी ये सुविधा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मिलती है। यानी दिसंबर से आरटीजीएस के माध्यम से चौबीसों घंटे मनी ट्रांसफर कर सकेंगे। 


2. बदलेंगी रसोई गैस की कीमतें 
हर महीने की पहली तारीख को सरकार रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बदलाव करती है। यानी 1 दिसंबर से देशभर में रसोई गैस के दाम बदल जाएंगे। बीते महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।


3  प्रीमियम में कर सकेंगे ये बदलाव
बीमाधारक 5 साल के बाद प्रीमियम की रकम को 50 फीसदी तक घटा सकते हैं। यानि वह आधी किस्त के साथ भी पॉलिसी जारी रख पाएंगे।


4 एक दिसंबर से चलाई जाएंगी ये नई ट्रेनें
भारतीय रेलवे 1 दिसंबर से कई नई ट्रेनें चलाने जा रहा है। कोरोना संकट के बाद से रेलवे लगातार कई नई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। अब 1 दिसंबर से भी कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है, इसमें झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल दोनों शामिल हैं।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना