जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में इस सीजन कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान


श्रीनगर । कश्मीर घाटी में रात में तापमान हिमांक से नीचे बना रहा, वहीं सोमवार को मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस सर्दी के मौसम में तापमान सामान्य से कम दर्ज होने की बात कही है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, "सर्दियों के मौसम (दिसंबर से फरवरी) के दौरान, उत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश उपसंभागों और पूर्व भारत के कुछ उपसंभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।"

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 2.3 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में 10.3 डिग्री, माता वैष्णो देवी बेस कैंप कटरा टाउन में 10.7 डिग्री, बटोत में 6.7 डिग्री, बनिहाल में 4.4 डिग्री और भदेरवाह में 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह मौसम की स्थिति 3 दिसंबर तक ऐसे ही जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा