551वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनायेगा सिक्ख समाज


  भीलवाड़ा हलचल ।   सिक्ख पंथ के संस्थापक गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 551 वां प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) संपूर्ण विश्व में श्रद्धा पूर्वक 30 नवम्बर सोमवार को मनाया जाएगा।  
        सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा गुरु नानक सभा सिंधु नगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश होगा। गुरु पर्व के उपलक्ष में रखे हुए श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता होगी अरदास के उपरांत कड़ाह प्रसाद वितरित किया जाएगा। सभी श्रद्धालु अपने घरों में गुरबाणी पाठ कीर्तन करके गुरु पर्व मनाएंगे एवं अपने घरों में सजावट व रोशनी करके गुरु पर्व की खुशी मनाएंगे।                                                        
        गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार इंद्रपाल सिंह सोनी ने बताया की कोविड-19 के कारण यह गुरपर्व सादगी पूर्वक मनाया जाएगा। संक्रमण को देखते हुए गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दीवान एवं सामूहिक लंगर नहीं होगा। गुरु पर्व पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं गाइड लाइन का पालन करते हुए विशेष इंतजाम किए गए है।
        कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को मत्था टेकने के बाद रुकने की अनुमति नहीं होगी। गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश एवं निकासी के रास्ते अलग अलग होंगे एवं मुंह पर मास्क एवं हाथ सैनिटाइजर करके ही प्रवेश दिया जाएगा।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा