बड़ा महुआ के प्रौढ़ की जहरीली वस्तु सेवन से मौत 


 भीलवाड़ा हलचल। जिले के बड़ामहुआ गांव के एक प्रौढ़ की जहरीली वस्तु सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 
सदर थाना पुलिस ने हलचल को बताया कि बड़ा महुआ निवासी हरीशचंद्र माली (45) शनिवार को खेत पर गया था। जहां उसने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इससे हरीशचंद्र की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रात साढे ग्यारह बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परजिनों को सौंप दिया। इस घटना को लेकर मृतक के भतीजे रामलाल माली ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। अभी यह पता नहीं चल पाया कि हरीशचंद्र ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा