विचार गोष्ठी में महात्मा ज्योतिबा फूले को भारत रत्न देने की मांग

 

भीलवाड़ा हलचल। महात्मा ज्योतिबा फूले ने देश में एक सामाजिक क्रांति का आगाज करते हुए कई सामाजिक बुराइयों को देश से समाप्त करने का कार्य किया था। समाज को एक नई दिशा दी जो देश के लिए आज भी लाभकारी साबित हो रही है। उनके द्वारा किए गए सभी कार्य हमेशा ही भारत देश की जनता के लिए विस्मरणीय रहेंगे। साथ ही महात्मा फुले हमारे प्ररेणा स्त्रोत है। यह विचार फूले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाललाल माली ने महात्मा ज्योतिबा फूले की 130वीं पुण्यतिथि पर महात्मा ज्योतिबा फूले मूर्ति प्रांगण में फूले सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा एवं विचार गोष्ठी में कहे। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी से समाज में व्याप्त बुराईयों को जड़ से मिटाने का भी आव्हान किया।
इस अवसर पर विचार गोष्ठी में महात्मा फूले द्वारा पिछडा़े के उत्थान पर दिये गये योगदान पर बल देते हुए महात्मा ज्योतिबा फूले को भारत रत्न देने, शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों और कार्याें को देखते हुए पाठ्यक्रम में उनकी जीवनी जोड़ने एवं शैक्षणिक संस्थाओं में 11 अप्रेल को महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती मनाई जाने की मांग की। कार्यक्रम से पूर्व फूले के सभी अनुयायियों ने महात्मा फूले की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर माली समाज के अध्यक्ष बंशीलाल माली, लक्ष्मण सरिवाल, पुषालाल तुन्दवाल, देबीलाल रागस्या, मूलचंद छुलिवाल, चैथमल माली, जगदीश गढ़वाल, लादूलाल माली, दिवानजी, गणपत माली सहित कई लोग उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा