पूर्व मुख्यमंत्री स्व.माथुर को किया नमन

 

भीलवाड़ा (प्रकाश चपलोत)।  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, आसाम के निवर्तमान राज्यपाल स्व.  शिवचरण माथुर की 96 वीं जन्मजयंती आज महिला आश्रम परिसर में एवं महिला आश्रम काॅलेज के बाहर स्थित मूर्ति स्थल पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय माथुर की मूर्ति के समक्ष संस्था प्रबंधन सदस्यों, विभिन्न प्रवृत्तियों के संस्था प्रधानों, एवं स्टाॅफ सदस्यों, छात्राओं द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया गया। जिसके पश्चात दो मिनिट का मौन रख शांतिपाठ किया गया। संस्था सचिव वन्दना माथुर ने बताया कि शिवचरण  माथुर राजनीति के सौम्य दूत थे। भीलवाड़ा को टेक्सटाईल सिटी बनाने में उनका विशेष योगदान रहा हैं। उन्होने शिक्षा जगत को भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां दी हैं। वे सदैव देश एवं प्रदेश की उन्नति के लिए प्रयत्नशील रहते थे। महिला आश्रम संस्था को पल्लवित व पुष्पित करने में उनका विशेष योगदान रहा हैं। इस अवसर पर संस्था की सभी प्रवृत्तियों के प्रधान उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत